जेएमएम के विधायक जगरनाथ महतो अच्छी सेहत के साथ बहुत जल्द लौट सकते हैं रांची..

झारखण्ड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की सेहत में सुधार हो रहा है। लम्बे वक़्त से बीमार जगरनाथ महतो को इलाज हेतु रांची से चेन्नई ले जाया गया था। बताया जा रहा है कि वे इस साल दिसंबर के अंत तक वापस रांची आ सकते हैं। लंग्स ट्रांसप्लांट के बाद वे अब पहले से बेहतर स्थिति में हैं। वे 90% तक सांस खुद ले पा रहे हैं। उनके बेटे के मुताबिक वे अब कुर्सी पर बैठ पाते हैं, पर अभी डॉक्टर की तरफ से उन्हें किसी से बात-चीत करने की मनाही है।

कोरोना संक्रमण के बाद उन्हें फेफड़ों में भी शिकायत हो गई थी। उनके बिगड़ते स्वास्थ के कारण उन्हें चेन्नई शिफ्ट किया गया था। उनका इलाज चेन्नई स्थित एमजीएम हॉस्पिटल में कराया जा रहा है। फेफड़ों में दिक्कत की वजह से उन्हें एकमो मशीन के सहारे रखा गया था। बता दें कि मंत्री जगरनाथ महतो की 28 सितंबर को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। स्वास्थ में बिगड़ते हालात के मद्देनज़र उन्हें 19 अक्टूबर को एयर एम्बुलेंस के द्वारा चेन्नई इलाज के लिए भेजा गया था।