झारखण्ड में दो दिनों तक बादल छाए रहने की आशंका, दिवाली पर होगा साफ़ मौसम

इस साल का धनतेरस पिछले साल जैसा बारिश में नहीं मनाया जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक बादल छाए रहने की आशंका है। पर बारिश होने की आशंका न बराबर है। वही दिवाली के दिन मौसम साफ़ रहेगा। बुधवार को पूर्वइया हवा चल रही है। हवा की रफ़्तार सम बानी हुई है।

लेकिन अगले तीन चार दिनों में दो से तीन डिग्री न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। पिछले 24 घंटों के दरमियान झारखण्ड में सबसे ज़्यादा तापमान चाईबासा में 31.8 डिग्री और सबसे काम न्यूनतम तापमान रांची में 12.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। वही रांची में अधिकतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा। पुरे राज्य के ऊपर किसी प्रकार का साइनोप्टिक सिस्टम बनता हुआ नहीं दिख रहा है।

राज्या में तापमान बढ़े रहने के बावजूद सुबह और रात में धुंध देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के ज़्यादातर जिलों में सर्दी का मौसम आरम्भ हो रहा है। अगले सप्ताह के बाद तापमान में गिरावट के कारण ठण्ड महसूस की जा सकती है। दूसरी तरफ दिन में तापमान सम रहेगा और रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जाएगी।