झारखण्ड में कनकनी वाली ठण्ड का हो चूका है आरम्भ..

झारखण्ड राज्य में सर्दियों का मौसम प्रारंभ हो चूका है। कई हिस्सों में हलकी बारिश भी हुई, जिसके कारण तापमान में काफी गिरावट देखने को मिल रही है।
न्यूनतम तापमान की वजह से कहीं-कहीं पर कोहरा भी दिखाई देने लगा है। शाम के वक़्त सीत भी गिर रही है। खिली धुप में कनकनी वाली ठंडक महसूस की जा सकती है। रांची में रविवार को सबसे अधिक ठण्ड महसूस की गई। न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा के तटीय क्षेत्र सहित आसपास के इलाके में एक कम दबाव का चक्रवातीय क्षेत्र समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर बन रहा था। अगले 3 दिनों तक मौसम में यूँही ठंडक बरकरार रहेगी। दबाव कमज़ोर पड़ने के कारण रांची सहित कई इलाकों में सुबह सात बजे तक धुंध देखने को मिल रही है। दिन के समय मौसम साफ़ रहेगा अथवा शाम के समय ठण्ड में फिर से वृद्धि होगी। बुधवार और शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में हलकी बारिश भी देखी जा सकती है।

आने वाले अगले 10 दिनों में कड़ाके की ठण्ड पड़ने के आसार है। पिछले 24 घंटों में राज्य के ज़्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 27.1 और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया।

ठण्ड बढ़ने पर स्वास्थ का ख्याल रखना भी आवश्यक
क्यूंकि ठण्ड बढ़ने से कई दिक्कतें स्वास्थ में देखने को मिलती है जैसे त्वचा, एलर्जी और वायरल इंफेक्शन का खतरा बढ़ना, अधिक ठंड के कारण खून की नालियां सिकुड़ जाना, ऐसे में हार्ट अटैक, पैरालाइसिस का खतरा रहता है। साथ ही बुखार व खांसी की भी समस्या होती है। डॉ. संजय के मुताबिक ऐसे मौसम में खुद का बचाव करना जरूरी है। अपने शरीर को गर्म कपड़ों से ढक कर रखें। जिन लोगों को एलर्जी है, वे मास्क और टोपी पहन कर रहें। इससे उन्हें सर्दी-खासी होने की संभावना कम रहेगी। गर्म चीजों का सेवन करें और गर्म पानी पीएं।