जानिए अगले चार दिनों तक रांची में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज़?

रांची में आज का मौसम खिली धुप के साथ हलकी गर्माहट के साथ रही। आसमान भी बिलकुल साफ़ दिखा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक रांची का मौसम ऐसा ही साफ़ और हलकी गर्माहट के साथ रहेगा। बुधवार यानि आज के अधिकतम और न्युनतम तापमान में कल के मुताबिक ज़्यादा बदलाव नहीं देखा गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा था।

मौसम विभाग के अनुसार अब पुरे उत्तर भारत में शीतलहर को भी महसूर किया जा सकता है। इसका असर झारखण्ड के मौसम पर भी पड़ेगा। बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण उत्तर भारत में कड़ाके की ठण्ड पड़ेगी। झारखण्ड में सबसे ज़्यादा तापमान चाईबासा में 29.8 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान बोकारो में 10.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

रांची में अगले चार दिनों की मौसम की जानकारी
3 दिसंबर 12 डिग्री सेल्सियस, 4 दिसंबर 12 डिग्री सेल्सियस, 5 दिसंबर 13 डिग्री सेल्सियस, 6 दिसंबर 13 डिग्री सेल्सियस