झारखंड आईएमए का चुनाव संपन्न, नए सदस्यों ने गिनायी प्राथमिकता..

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), झारखंड के सत्र 2021-23 के चुनाव परिणाम की घोषणा शनिवार को हुई। इसमे सर्वाधिक 50% मत के साथ डॉ. एके सिंह अध्यक्ष और 29 वोट के साथ जीत दर्ज कर डॉ. प्रदीपक कुमार सिंह सचिव चुने गए हैं। दोनों लगातार दूसरी बार इस पद पर चुने गए हैं। विगत 19 दिसंबर को चार पदों के लिए मतदान हुआ था। इसमें राज्य भर के 186 सदस्यों ने हिस्सा लिया था। इनमें डॉ. एके सिंह को सर्वाधिक 92 मत प्राप्त हुए। इस पद पर दो अन्य दावेदार डॉ. रामजी लाल अग्रवाल को 48 और डॉ. आरपी श्रीवास्तव को 40 वोट मिले। वहीं सेक्रेटरी पद के लिए डॉ. प्रदीप कुमार सिंह को 105 और डॉ. प्रभात कुमार को 76 मत प्राप्त हुए।

कोल्हान प्रमंडल का उपाध्यक्ष डॉ. अरुण विजय बाखला को चुना गया है। उन्हें 73 वोट मिले। 31 वोटों से विजयीं डॉ केके शेहगल स्टेट आईएमए के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। सचिव पद में लगातार दूसरी बार डॉ. प्रदीप कुमार सिंह की जीत हुई। कोल्हान प्रमंडल से संयुक्त सचिव के उम्मीदवार डॉ अजय कुमार प्रसाद 49 वोट से जीतें। जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए पहले ही डॉ बीपी कश्यप निर्विरोध चुने जा चुके थे।

नए सदस्यों की ये होगी प्राथमिकताएं..
राज्य के नए सचिव व कोषाध्यक्ष बनने के बाद डा प्रदीप कुमार सिंह और डा बीपी कश्यप ने इसे आईएमए की जीत बताया। उन्होंने अपनी प्राथमिकता गिनाते हुए कहा कि सर्वप्रथम चिकित्सकों की समस्याओं को समझना होगा और उसका नियमानुसार निवारण के लिए कदम उठाएंगे। प्राथमिकताओं में में उन्होंने बताया कि संशोधित क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट एक्ट को लागू करवाना। साथ ही शहीद डाक्टरों के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाना। मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करवाना, सरकारी चिकित्सकों को समय से प्रोन्नति और झारखंड के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के छात्रों से संबंधित समस्याओं का निवारण करना है।

झारखंड स्टेट आईएमए 2021-2023 की नई कमिटी..
डॉ अरुण कुमार सिंह अध्यक्ष ; डॉ आरएस दास उपाध्यक्ष, हेड क्वार्टर ; डॉ बीरेंद्र कुमार पंकज उपाध्यक्ष, उत्तरी छोटानागपुर ; डॉ रितेश रंजन उपाध्यक्ष, दक्षिणी छोटानागपुर ; डॉ केके शेहगल उपाध्यक्ष, कोल्हान ; डॉ आरएन प्रसाद उपाध्यक्ष, संथाल परगना ; डॉ अजय कुमार सिंह – उपाध्यक्ष, पलामू ; डॉ प्रदीप कुमार सिंह – सचिव ; डॉ बीपी कश्यप – कोषाध्यक्ष ; डॉ संजय कुमार जयसवाल – संयुक्त सचिव, हेड क्वार्टर ; डॉ देवनोस सेस – संयुक्त सचिव, दक्षिणी छोटानागपुर ; डॉ अजय कुमार प्रसाद – संयुक्त सचिव, कोल्हान ; डॉ गोपाल जी शरण – संयुक्त सचिव, संथाल परगना ; डॉ सुरेंद्र कुमार सिंह – संयुक्त सचिव, पलामू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *