झारखंड में प्रशासनिक फेरबदल, तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला..

झारखंड सरकार ने सोमवार शाम भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों के कार्यों में फेरबदल किया है। इस बाबत कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी की है। इनमे झारखंड शिक्षा परियोजना के निदेशक शैलेश कुमार चौरसिया का स्थानांतरण करते हुए परिवहन आयुक्त के पद पर पदस्थापित किया है। इनसे प्राथमिक शिक्षा निदेशक तथा झारखंड मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के निदेशक का भी अतिरिक्त प्रभार वापस ले ले लिया गया है। वहीं, परिवहन आयुक्त किरण कुमार पासी को झारखंड शिक्षा परियोजना के राज्य परियोजना निदेशक के पद पर पदस्थापित किया गया है। इनके पास निदेशक, प्राथमिक शिक्षा तथा झारखंड मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

वहीं, उद्योग सचिव पूजा सिंघल को झारखंड राज्य खनिज विकास निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राज्य सरकार ने सूचना आयोग के सचिव के पद पर राज्य प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी राखाल चंद्र बेसरा को पदस्थापित किया है। पहले ये उद्योग विभाग में उपसचिव थे।

सड़क पर जनता, सोशल मीडिया पर सरकार..
झारखंड में जनता सड़क पर नौकरियों के लिए संघर्ष कर रही है तो सरकार सोशल मीडिया पर नई-नई घोषणाएं कर रही हैं। सोमवार को एक तरफ जहां झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JPSC) की अनुशंसा के बावजूद नियुक्ति नहीं होने से नाराज शिक्षक के लिए चयनित सैकड़ों अभ्यर्थी शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ CM हेमंत सोरेन सोशल मीडिया पर नई नौकरियों की घोषणा की हैं। CM ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि- “मेरा उद्देश्य सिर्फ सरकारी नौकरियां में ही झारखंड की समृद्ध स्थानीय भाषा को प्रथामिकता देना नहीं है, बल्कि इससे जुड़े पाठ्यक्रम को भी दिशा देकर सशक्त करना है।