झारखण्ड के अनुपम तिवारी अब दिखेंगे SAB TV के मैडम सर में

सब टीवी के लोकप्रिय ड्रामा मैडम सर (जय मेहता प्रोडक्शन) में एक और पुरुष लीड ने अपना रास्ता बना लिया है। राम सिया के लव कुश और चंद्रगुप्त मोर्या जैसे सीरियल का हिस्सा रहे अभिनेता अनुपम तिवारी को भी अब इस धारावाहिक के लिए कास्ट किया गया है। अनुपम तिवारी एक शायर के रूप में कैमियो में दिखाई देंगे।

बता दें की अनुपम तिवारी का वास्ता झारखण्ड से है। अनुपम बोकारो के रहने वाले हैं और इन्होने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई बोकारो से ही की है। इसके बाद अनुपम ने दिल्ली में 5 साल थिएटर किया उसके बाद फ़िल्मी नगरी मुंबई चले गए। कुछ साल के संघर्ष के बाद उन्हें धारावाहिक और फिल्मों में काम मिलने लगा।

मैडम सर दर्शकों का अपने संजीदा अंदाज़ और हल्की-फुल्की कॉमेडी से मनोरंजन करता है। इस में गुलकी जोशी, सोनाली नाइक और युक्ती कपूर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। धारावाहिक चार गतिशील महिला पुलिस अधिकारियों की आँखों के माध्यम से सामाजिक मुद्दों को संबोधित करती हैं।