जेटेट पास अभ्यार्थियों को बदलनी होगी अपनी भाषा..

Jharkhand: राज्य में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 26 हजार सहायक आचार्य (शिक्षक) नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। शिक्षक नियुक्ति को लेकर वर्ष 2013 व 2016 में झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा हुई थी। इन परीक्षाओं में जिलावार जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा का विकल्प विद्यार्थियों को दिया गया था। इसके आधार पर विद्यार्थी किसी एक भाषा से जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा से परीक्षा में शामिल हो सकते थे। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा में जिन भाषाओं का विकल्प दिया गया था, उनमें से आठ भाषा इस बार शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में शामिल नहीं है।

11 भाषाओं को मातृभाषा के रूप में चुनने का विकल्प…
राज्य में सहायक आचार्य (प्राथमिक शिक्षक) नियुक्ति में अभ्यर्थियों के लिए मातृभाषा में पास होना अनिवार्य है। विद्यार्थियों को हिंदी-अंग्रेजी समेत 11 भाषाओं को मातृभाषा के रूप में चुनने का विकल्प दिया गया है। मातृभाषा में पास होने पर ही अभ्यर्थी के अन्य विषयों की कॉपी की जांच की जायेगी.मातृभाषा में पास होने पर ही अभ्यर्थी के अन्य विषयों की कॉपी की जांच की जायेगी। मातृभाषा में हिंदी, अंग्रेजी, संथाली, मुंडारी, हो, खड़िया, कुडूख, कुरमाली, खोरठा, नागपुरी, पंचपरगनिया शामिल हैं. अभ्यर्थी इनमें से किसी एक भाषा का चयन मातृभाषा के रूप में कर सकते है। इसमें प्रश्न झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा मैट्रिक के लिए अनुमोदित पाठ्यक्रम के अनुरूप पूछा जायेगा।

कुल 15 भाषाएं होगी ….
शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में कुल 15 भाषा की परीक्षा होगी. इनमें हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, संताली, बांग्ला, मुंडारी, हो, खड़िया, कुडूख, कुरमाली, खोरठा, नागपुरी, पंचपरगनिया, उड़िया व संस्कृत शामिल है।

कुल 22 भाषाओं की परीक्षा ली गयी थी…
झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा में जिलावार कुल 22 भाषाओं की परीक्षा ली गयी थी। इनमें कुड़ुख, खड़िया, मुंडारी, हो, संताली, असुर, बिरहोरी, भूमिज, माल्तो, नागपुरी, पंजपरगनिया, कुरमाली, बांग्ला, उड़िया, मगही, अंगिका, भोजपुरी, खोरठा शामिल है।

26 हजार पदों के लिए हुआ विज्ञापन प्रकाशित…
झारखंड बनने के बाद पहली बार एक साथ 26 हजार पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया है। दरअसल मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग ने नियुक्ति प्रक्रिया को गति देने की दिशा में तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। जिन 26 हजार पदों के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया है, वे सभी राज्य के विद्यालयों में नियुक्त किए जाने वाले सहायक आचार्य के पद हैं। जेएसएससी ने जो विज्ञापन जारी किया है उसके अनुसार, राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में 1-5 और 6-8 की कक्षा में सहायक शिक्षक के पदों पर बहाली होगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन 8 अगस्त से 7 सितंबर तक करना होगा। 9 सितंबर की मध्य रात्रि तक अभ्यर्थी परीक्षा शुल्क भुगतान, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड कर सकते हैं।