कैंसर को मात देकर जमशेदपुर की सरोनी ऑस्ट्रेलिया फिल्म इंडस्ट्री में मचा रहीं हैं धमाल..

जमशेदपुर में जन्मी और सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा रही सरोनी रॉय इन दिनों ऑस्ट्रेलिया फिल्म इंडस्ट्री में धमाल मचा रही है। अभिनय की दुनिया में पहचान बनाने के साथ-साथ सरोनी को वर्ष 2018 में मिस इंडिया ऑस्ट्रेलिया कॉरपोरेशन द्वारा सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान के लिए मिस, मिसेज, मिस्टर इंडिया के अलावा ऑस्ट्रेलिया ब्यूटी पेजेंट में मिस इंडिया ऑस्ट्रेलिया गुडविल एंबेसडर मनोनीत किया गया था। सरोनी ने कैंसर से उबरने के लिए काफी संघर्ष किया। सरोनी जहां ऑस्ट्रेलिया में एक सफल एक्टर्स हैं, वहीं उन्होंने जो राइजेन, ग्रीड 2020 और ए ट्रबल टाउन 2019 में मुख्य भूमिका भी निभायी है। एक्टर्स और मॉडल सरोनी राय कई अमेरिकी, ऑस्ट्रेलियाई और यूरोपीय परियोजनाओं में भी काम किया है।

हाल ही में कैरिजवर्क्स, सिडनी में आयोजित आफ्टरपे ऑस्ट्रेलियन फैशन वीक 2021 में सरोनी राय ने धमाल मचाया। यह सिडनी का सबसे बड़ा फैशन शो माना जाता है।

फैशन में नए प्रयोग कर प्रशंसकों का जीता दिल..
वह फैशन व मनोरंजन की दुनिया में सुंदरता की प्राथमिकता को चुनौती देती नजर आती हैं। सरोनी ने रैंप पर जलवा बिखेरते हुए यह दिखाया कि फैशन की अगली पीढ़ी कैसी दिखती है। फैशन वीक में वह जानवरों के प्रिंट से लेकर काले रंग की पेंसिल ड्रेस तक का प्रयोग करती हुई नजर आती है। इसमें वह प्रसिद्ध ब्रांड डिजि काउचर के टोनी मैटिसेवस्की और द फैब्रिकेंट के एनिमेटर ओवरकोट में काफी खूबसूरत लग रही थी।

आफ्टरपे ऑस्ट्रेलियन फैशन वीक की विविधता से खुश हैं सरोनी..
सरोनी कहती है, मैं इस बार आफ्टरपे ऑस्ट्रेलियन फैशन वीक की विविधता देखकर खुश हूं। लेकिन मैं दक्षिण एशियाई प्रतिनिधित्व और शरीर-विविधता की कमी को देखकर निराशा थी। ऑस्ट्रेलियाई फैशन वीक के भविष्य के लिए यह मेरी अपील है कि इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आफ्टरपे ऑस्ट्रेलियन फैशन वीक ने फैशन उद्योग और फैशन प्रेमियों के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध करा रही है।

वर्ष 2013 रहा टर्निंग प्वाइंट..
साल 2013 में सरोनी को गर्दन में एक गांठ दिखी। इस गांठ में सूजन था. तत्काल ENT सर्जन को दिखायी। डॉक्टर ने थायरॉयड ग्रंथि के अंदर एक ट्यूमर बताया। सरोनी के लिए यह बहुत बड़ा झटका था। इस दौरान ट्यूमर कैंसर का रूप ले लिया था। इसके बावजूद सरोनी हिम्मत नहीं हारी और कड़ा संघर्ष में कैंसर को मात दी। टाटा स्टील के पूर्व अधिकारी कंचन रॉय की पुत्री सरोनी को वर्ष 2019 में अंतरराष्ट्रीय महिला शांति समूह (International Women Peace Group- IWPG) द्वारा विश्व शांति में उनके निरंतर योगदान के लिए शांति राजदूत की उपाधि से भी सम्मानित किया गया था। इसके अलावा सिडनी में शांति, सद्भाव और अहिंसा के गांधीवादी मूल्यों का प्रचार- प्रसार में भी सरोनी जुटी रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *