1 अगस्त से रांची से लखनऊ के लिए इंडिगो का विमान भरेगा उड़ान..

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए सीधी विमान सेवा एक अगस्त रविवार से शुरू हो रही है। बता दें की करीब 35 साल बाद रांची से लखनऊ के लिए विमान सेवा शुरू हो रही है। इसके पहले रांची से लखनऊ के लिए 1986 में विमान सेवा उपलब्ध थी। इंडिगो की 6 ई 123 लखनऊ से दिन के 10.55 बजे उड़ेगी और 12.05 बजे रांची पहुंचेगी। उधर, रांची से 6 ई 124 दोपहर 12.45 बजे उड़ेगी और 1.40 बजे लखनऊ पहुंचेगी. यह विमान सप्ताह में चार दिन रांची से लखनऊ के बीच उड़ान भरेगी। विमान सप्ताह में 4 दिन रविवार, साेमवार, गुरुवार और शुक्रवार काे उड़ान भरेगा। किराया 3893 रुपए हाेगा।

इसके साथ ही एलायंस एयर भी 11 अगस्त से काेलकाता-रांची-भुवनेश्वर के बीच उड़ान शुरू करेगी। यह उड़ान हर सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को परिचालित होगी। कोलकाता से विमान सुबह 8.00 बजे उड़ान भरेगा। 9.40 बजे रांची पहुंचेगा। यहां से 10.10 बजे उड़ान भरने के बाद 11.15 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगा। भुवनेश्वर से 11.45 बजे प्रस्थान के बाद 12.50 बजे रांची और दोपहर 1.15 बजे रांची से उड़ान भरने के बाद दोपहर 2.50 बजे कोलकाता पहुंचेगा।यह एयरलाइन इन शहरों को जोड़ने के लिए 70 सीटों वाला विमान तैनात करेगी।