रांची: भारत नूज़ीलैण्ड T20 मैच आज, 4 साल बाद JSCA में खेला जाएगा T-20 मुकाबाला..

इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की T-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रांची के JSCA स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमें गुरुवार शाम 5 बजे तक रांची पहुंची। एयरपोर्ट से सीधे सभी खिलाड़ियों को कड़ी सुरक्षा के बीच होटल ले जाया गया। एयरपोर्ट से होटल ले जाने के क्रम में किसी भी प्रकार से बायो बबल न टूटे इसका पूरा ख्याल रखा गया था। आम जनता के साथ पत्रकारों को भी एयरपोर्ट से दूर रखा गया था। जानकारी के मुताबिक होटल पहुंचते ही न्यूजीलैंड टीम के हेड कोच सहित कुछ स्टाफ JSCA स्टेडियम के लिये निकल गए। वे वहां पिच का जायजा लिए। वहीं इंडियन टीम मैनेजमेंट और प्लेयर्स होटल में ही रहे और आराम किए।

JSCA सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक दोनों टीम प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लेगी। संभव है कि आज दोनों टीम के कुछ प्लेयर्स छोटे सेशन में भाग लें। शुक्रवार शाम 7.30 बजे से मुकाबला खेला जाएगा। इधर JSCA स्टेडियम में मैच को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए रांची 1000 से अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। इतना ही नहीं DySp स्तर के 10 अधिकारियों की भी यहां प्रतिनियुक्ति की गई है।

ये शहर की विधि व्यवस्था के अलावा ट्रैफिक व्यवस्था का भी ख्याल रखेंंगे। राज्य पुलिस मुख्यालय के IG मानवाधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। प्रतिनियुक्त किए गए सभी अधिकारियों को 20 नवंबर तक के लिए रांची में पदस्थापित किया गया है। इसके बाद उन्हें अपने विंग में वापस भेजा जाएगा।

इनके ऊपर रहेगी शहर के सुरक्षा की जिम्मेदारी
जिन अधिकारियों की तैनाती रांची जिले में की गई है इनमें JAP-1 के डीएसपी शिवेंद्र, IRB-5 गुमला के डीएसपी अशोक कुमार सिं, SIRB-2 डीएसपी अनुदीप सिंह, IRB-3 डीएसपी अरुण कुमार तिर्की, राम समद , IRB-4 डीएसपी गंदरु उरांव JAP-8 पलामू डीएसपी भूपेंद्र राउत, दीपक कुमार, JAP-8 डीएसपी हेलेन सोय और सुमन गिनी नाग शामिल हैं।