36वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपिनशिप में, झारखंड ने पहले दिन में गोल्ड मेडल लिया..

भारतीय एथलेटिक्स संघ एवं असम एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में 36वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन गुवाहाटी में किया गया है। इस प्रतियोगिता की शुरुआत 6 फरवरी से हो गई है वहीं इसका समापन 10 फरवरी को होगा।

झारखंड के बाबूलाल पासवान ने अंडर-14 वर्ष बालक वर्ग में बॉल थ्रो प्रतिस्पर्धा में पहले दिन एक गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उन्होंने 69.05 मीटर तक थ्रो किया था। इस तरह चैंपिनशिप के पहले दिन में झारखंड के खाते में पहला गोल्ड मेडल आया। बाबूलाल झारखंड स्पोर्ट्स खेल प्रमोशन सोसायटी के प्रशिक्षु हैं।
गुवाहाटी में आयोजित इस जूनियर एथलेटिक्स चैंपिनशिप मे देशभर से अलग-अलग राज्यों की कई टीम भाग ले रही है।

बाबूलाल की इस उपलब्धि पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सह भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक ने ने खुशी व्यक्त की और झारखंड के लिए खास दिन बताया। साथ ही उन्होंने यह उम्मीद जतायी कि झारखंड के और भी खिलाड़ी पदक जीत कर अपने राज्य झारखंड का नाम रोशन करेंगे।

अपने राज्य के लिए पदक जीतने पर बाबूलाल को एथलेटिक्स संघ के सचिव सी.डी सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष झा, सीओओ शिव कुमार पांडे, संघ के एसोसिएट उपाध्यक्ष डॉ प्रभात शंकर, संघ के कार्यपालक सचिव प्रभाकर वर्मा,चीफ कोच विनोद सिंह आलोक कुमार,संजय त्रिपाठी, सुखेर भगत, फादर रामू, जी नारायण, अशोक कुमार, रामानंद खंडित, योगेश यादव, प्रभात रंजन तिवारी, शशांक भूषण सिंह, अजय नायक, अरविंद कुमार, आशू भाटिया, शैलेश कुमार, बंधन टोप्पो, सरोज यादव समेत संघ के कई अधिकारियों ने भी शुभकामनाएं दी।