हॉकी टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ी शामिल, विश्व कप में दिखाएंगी दम..

नीदरलैंड और स्पेन में इस बार महिला हॉकी वल्र्ड कप का आयोजन होगा। इसके लिए भारत ने भी अपनी तैयारी शुरू करते हुए महिला हॉकी टीम में खिलााड़ियों को चयन किया जा रहा है। 1 जुलाई से 17 जुलाई तक खेले जाने वाले वल्र्ड कप में झारखंड के सिमडेगा की तीन खिलाड़ी संगीता कुमारी, सलीमा टेटे और निक्की प्रधान का सिलेक्शन हुआ है। बता दें की निक्की प्रधान दो ओलंपिक और सलीमा टेटे ने पिछले साल ही टोक्यो में हुए ओलंपिक में हिस्सा लिया था। जूनियर वर्ल्ड कप में संगीता कुमारी ने भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था।

निक्की खूंटी की रहने वाली है, जबकि संगीता और सलीमा टेटे सिमडेगा की रहने वाली है। झारखंड के खिलाड़ियों का विश्वकप टीम में सिलेक्ट होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह राज्य के लिए गौरव की बात है। झारखंड में प्रतिभाओं की कोई नहीं है। साथ ही खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे है। आने वाले समय में झारखंड से और भी खिलाड़ी निखकर कर आएंगे। जो कि भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

उन्होंने कहा कि सलीमा टेटे सिमडेगा ओलंपिक और वर्ल्ड कप दोनों में सिलेक्ट होने वाली पहली महिला हॉकी प्लेयर हैं। कोच और हॉकी संघ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे लाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे है। जिसका रिजल्ट भी मिल रहा है। बता दें, विश्वकप में दुनिया के 16 देशों की टीमें हिस्सा लेगीं। सभी टीमों को चार पुल में बांटा जाएगा। भारत अपना पहला मुकाबला चीन के साथ 5 जुलाई और दूसरा 7 जुलाई को न्यूजीलैंड के साथ होगा। टीम में सलेक्ट होने पर खिलाड़ियों को बंधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *