यूक्रेन में फंसे लोगों की मदद के लिए हेमंत सोरेन सरकार ने बनाया कंट्रोल रूम..

झारखंड सरकार ने युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे राज्य के विद्यार्थियों और लोगों की मदद के लिए एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है। यह कंट्रोल रूम श्रम विभाग द्वारा संचालित होता है। कंट्रोल रूम 24 घंटे खुला रहेगा। नियंत्रण कक्ष को लेकर सीएम ने एक ट्वीट कर भी कहा है की यूक्रेन में पढ़ने या रोजगार के लिए गए झारखण्डवासियों अथवा उनके परिवारजनों से अपील है कृपया झारखण्ड कंट्रोल रूम के निम्न फोन नंबरों पर संपर्क कर जानकारी देने की कृपा करें। राज्य सरकार द्वारा भारत सरकार के साथ मिलकर सभी को हरसंभव मदद प्रदान की जाएगी।

श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने भी कहा की झारखंड वासियों की सुरक्षा के प्रति सरकार संवेदनशील है। राज्य सरकार प्रदेशवासियों की सेवा में सदैव हाजिर है। यूक्रेन में फंसे सभी श्रमिक,विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सुरक्षित वापस लाना हमारी प्राथमिकता है।