ऑटो चलाकर विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, जताया विरोध..

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता गुरुवार को खुद ऑटो चला कर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से विधानसभा के अंदर भाजपा विधायक सीपी सिंह ने पूर्व में ऑटो चलाने को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी, वह सोच उनकी संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि एक गरीब का बेटा आज विधायक और मंत्री बना है तो संकीर्ण मानसिकता वाले भाजपा नेताओं को दुख हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह से गरीब पिछड़ा और मुस्लिम विरोधी है। भाजपा आदिवासी, दलित, पिछड़ा और मुस्लिम विरोधी है। कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता है।

गौरतलब है कि विधायक सीपी सिंह ने बन्ना गुप्ता के पूर्व में ऑटो चालक रहने को लेकर की गई टिप्पणी के खिलाफ बुधवार को विधानसभा में भी जोरदार हंगामा हुआ था। कांग्रेस विधायकों ने सीपी सिंह से इस टिप्पणी को लेकर माफी मांगने की मांग की थी। वहीं भाजपा मानसून सत्र के पहले दिन से सत्ता पक्ष पर हमलावर रही। सत्र के आखिरी दिन भी बीजेपी विधायकों ने हंगामा किया। झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए अलग कमरा आवंटित करने का मामला गरमाया रहा। बीजेपी विधायक इस आदेश को रद्द करने या फिर सभी धर्मों के लिए अलग-अलग कमरे आवंटित कराने पर अड़े हैं। बुधवार को भाजपाइयों पर लाठीचार्ज भी हुआ जिसमे कई कार्यकर्ता चोटिल हुए हैं।