इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत, दृढ़ता और लगन ने दिलाई है चंद्रयान-3 पर सफलता: हेमंत सोरेन..

Jharkhand: भारत के इसरो ने चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव (साउथ पोल) पर सुरक्षित लैंडिंग करके इतिहास रच दिया है। बुधवार शाम छह बजकर चार मिनट पर भारत का तीसरा मून मिशन चंद्रयान-3 चांद की सतह पर सुरक्षित उतर गया है। भारत दुनिया का पहला देश बन गया है, जिसने चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की हो। आज पूरा देश भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों की इस महान उपलब्धि का जश्न मन रहा है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की कामयाबी पर खुशी जाहिर करते हुए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं है।

अन्य नेताओं ने भी जताई अपनी प्रतिक्रिया…
मुख्यमंत्री के अलावा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, सूबे के मंत्री और आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो एवं सांसदों ने भी चंद्रयान-3 की कामयाबी पर वैज्ञानिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। झारखंड के नेता चंद्रयान-3 की महान उपलब्धि पर गर्वानवित महसूस कर रहे है।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई …
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चंद्रयान-3 की सफलता पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा- अद्भुत!! अविस्मरणीय !! तिरंगे की आन-बान और शान चंद्रमा पर पहुंच गया। देश के हमारे महान होनहार वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत, दृढ़ता और लगन के कारण ही हम आज चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 को सुरक्षित उतर पाए है। देश ने एक बार फिर अंतरिक्ष महाशक्ति के रूप में प्रभावी तरीके से स्थापित हो गया है। इस ऐतिहासिक अवसर पर इसरो की पूरी टीम सहित समस्त देशवासियों को अनेक-अनेक बधाई और जोहार। जय विज्ञान! जय हिंद!

बाबूलाल मरांडी ने दी अपनी प्रतिक्रिया…
झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने चंद्रयान-3 की सरलतापूर्वक लैंडिंग पर खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया कुछ इस प्रकार व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट किया
1947…भारत आजाद हुआ
1971… बांग्लादेश का उदय हुआ 1998… भारत ने परमाणु परीक्षण किया
2023… भारत ने चांद के दक्षिणी भाग पर कदम रखा देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई।

सुरेश महतो ने भी दी बधाई…
झारखंड के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा की ‘चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग पर इसरो के प्रतिभावान वैज्ञानिकों एवं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.’

चंद्रयान-3 लैंडरविक्रम के लिए बधाई…
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी देश को एक बार फिर अंतरिक्ष महाशक्ति स्थापित करने और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा, टीम इसरो को बधाई, चंद्रयान-3 लैंडरविक्रम ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखा।

अन्नपूर्णा देवी ने दी बधाई…
केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने चंद्रयान-3 की सरलतापूर्वक लैंडिंग और देश को गौरवान्वित करने वाले क्षण पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा उन्होंने कहा, ‘जय हो। भारत सफलतापूर्वक चांद की सतह पर गौरव के साथ पहुंच गया है। भारत विश्व के नेतृत्वकर्ता की भांति नये अंतरिक्ष युग में प्रवेश कर गया है। देश अपने हर संकल्प को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में सिद्धि तक पहुंचा रहा है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भारत और टीम इसरो को बधाई. ‘ साथ उन्होंने ट्वीट किया
ये पल अविस्मरणीय है!
ये क्षण अभूतपूर्व है!
ये क्षण विकसित भारत के शंखनाद का है!
ये क्षण नए भारत के जयघोष का है! ये क्षण जीत के चंद्रपथ पर चलने का है!
क्षण भारत में नई ऊर्जा, नए विश्वास, नई चेतना का है ! गर्व है कि मैं भी इस अमूल्य क्षण की साक्षी बनीं !