किसानों के कर्जमाफी की आधी राशि दूसरी योजना में हुई ट्रांसफर..

किसानों के लिए सरकार द्वारा जारी किए गए कर्ज माफी की आधी रकम दूसरी योजनाओं में ट्रांसफर कर दिया गया है| आपको बता दें कि कृषि विभाग ने एक हजार करोड़ रुपए सरेंडर कर दिया था| जिसके बाद इस रकम को दूसरे विभागों के योजनाओं में डाल दिया गया है| वहीं , सरकार ने दावा किया है कि मार्च के अंत तक बचे हुए एक हजार करोड़ रुपए से लगभग चार लाख किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा| जानकारी के अनुसार, अभी तक 25 करोड़ रुपए 4200 किसानों के लिए जारी किया जा रहा है | जिससे बैंक इन किसानों का कर्ज माफ करेगी| वहीं विभाग ने दावा किया है कि बचे हए किसानों की कर्ज माफ़ी अगले वित्तीय वर्ष से शुरू की जाएगी जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है |

इस सन्दर्भ में कृषि निदेशक निशा उरांव ने बताया कि अगले वित्तिय वर्ष में अप्रैल माह से बाकी सभी कर्जदाताओं का कर्ज माफ किया जाएगा | जिसके लिए विभाग को अलग से सप्लीमेंट्री राशि दी जाएगी जो एक करोड़ का होगा |उन्होंने बताया कि इसमें कोई अड़चन नहीं है और सारी चीजें पहले से तय है| जानकारी के अनुसार, मार्च तक सभी नौ लाख कर्जदाताओं का कर्ज माफ होना संभव नहीं दिख रहा है| इसी वजह से विभाग ने समय रहते ही आधी राशि सरकार को सरेंडर कर दी है|

आपको बता दें कि राज्य के सोलह बैंकों को कर्ज माफी के लिए डाटा तैयार करने की जिम्मेदारी दी गयी है | वहीं, इनमें सबसे अधिक कर्जदाता ग्रामीण बैंक से हैं| मुख्य रूप से ग्रामीण बैंक से 34 प्रतिशत, बैंक ऑफ़ इंडिया से 32 प्रतिशत और एसबीआई से 16 प्रतिशत ग्रामीण जुड़े हैं | विभाग की ओर से बताया गया कि एसबीआई काफी धीमी गति से काम कर रहा है जिसके वजह से कई तकनीकी समस्या आती है | हालांकि, बैंक को कर्ज माफी संबंधित कार्य जल्द करने को कहा गया है |