पलामू में सांवली दुल्हन देखकर जयमाल से फरार हुआ दूल्हा..

पलामू ज़िले में एक दूल्हे ने वरमाला के बाद शादी से इंकार कर दिया। लड़की को सांवली बताते हुए बगैर शादी किए भाग गया। पुलिस शादी कराने के लिए फरार लड़का के तलाश में जुटी है। जबकि शादी के पहले घरवालों ने लड़की देखकर शादी तय किया था। मामला चैनपुर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, चमरदोहरी गांव में रविवार को शादी थी। तय कार्यक्रम के मुताबिक अवसाने गांव का चन्दन कुमार यादव दूल्हा बनकर गाजे-बाजे के साथ बारात लेकर शादी करने लड़की पक्ष के घर पँहुचा। वरमाला तक सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। हंसी-ठिठोली का माहौल था। वरमाला का कार्यक्रम भी खुशनुमा माहौल में सम्पन्न हुआ। वरमाला के बाद अचानक ही लड़के का तेवर बदल गया। लड़की को सांवला बताकर शादी नहीं करने की जिद पर अड़ गया। वर-वधु दोनों पक्ष के लोगों ने उसे काफी समझाया। लेकिन वह शादी करने के लिए तैयार नहीं हुआ और वहां से भाग निकला।

इस घटना से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। लड़का के पिता और चाचा को बंधक बना लिया। मामला मारपीट तक पहुंच गया।घटना की जानकारी थाना तक पँहुचीं।मौके पर पहुंच कर पुलिस परिजनों को थाना लेकर आई।सोमवार को थाना में परिजन बैठे हैं। थाना प्रभारी उदय गुप्ता का कहना है कि वरमाला हो चुका है। इसलिए लड़के को शादी इसी लड़की से करना होगा। लड़का के तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।