बोकारो: दलित छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, विरोध में धरना पर बैठे सांसद..

बोकारो जिले के पेटरवार में एक दलित समुदाय की नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी है। लड़की दसवीं की छात्रा है। उसे बेहोशी की हाल में सड़क किनारे छोड़कर दो युवक भाग रहे थे। भागने के दाैरान स्थानीय लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। दोनों दूसरे समुदाय के हैं। इस घटना के बाद माहाैल तनावपूर्ण है। गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चाैधरी ने बोकारो पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप जड़ा है। इसके विरोध में उन्होंने बोकारो सदर अस्पताल में समर्थकों के साथ धरना दिया।

बेहोशी की हाल में लड़की को छोड़कर भाग रहे दो युवकों को लोगों ने पकड़ा..
बुधवार की देर शाम पेटरवार में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद बेहोशी की हालत में युवकों ने सड़क किनारे छोड़ दिया। किशोरी को बाइक से उतार कर भाग रहे युवकों को लोगों ने खदेड़ कर पकड़ा। इसके बाद पिटाई की। फिर पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं किशोरी को प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार ने बोकारो सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

स्कूल ड्रेस में थी छात्रा..
छात्रा स्कूल ड्रेस में थी। वह दसवीं कक्षा की छात्रा है और दलित समुदाय से संबंध रखती है। माना जा रहा है कि स्कूल से लाैटते समय छात्रा को युवकों ने बहला-फुसला कर अपने साथ ले गए। इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म किया। जब वह बेहोश हो गई तो सड़क किनारे छोड़कर भागना चाहते थे। भागने के दाैरान स्थानीय लोगों ने पकड़ दिया। पकड़े गए दोनों युवक दूसरे समुदाय से संबंध रखते हैं।

पेटरवार का माहाैल तनावपूर्ण..
दलित समाज की युवती से दुष्कर्म के बाद पेटवार का माहौल तनावपूर्ण है। घटना की सूचना मिलने पर गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी दुष्कर्म पीड़िता का हाल लेने के लिए रामगढ़ से बोकारो पहुंचे। उनका महिला थानेदार से बहस भी हुई। इसके बाद वह रात में सदर अस्पताल में धरना पर बैठ गए।

Source Link