राजस्थान की पूर्व सीएम पहुँची देवघर, सीएम हेमंत सोरेन पर लगाईं भ्रष्टचार का आरोप..

भारतीय जानता पार्टी का महाजनसंपर्क अभियान संथाल परगना में देवघर से शुरू हुआ। इस दौरान राजस्थान कि पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया कि उपस्थिति में जनसभा का आयोजन किया गया। ऐसे में वसुंधरा राजे सिंधिया ने झारखंड सरकार और हेमंत सोरेन पर निशाना साधा और कहा की झारखंड में हो रहे भ्रष्टाचार के चर्चे देश भर में हैं। झारखंड के अधिकारी लगातार भ्रष्टाचार संबंधित में जेल जा रहे हैं।

झारखंड के कोयले का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ये झारखंड का कोयला ही है जिसकी वजह से देश के अन्य राज्यों में बिजली जलती है। उन्होंने आगे कहा की पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड का निर्माण इसलिए किया था जिससे वहाँ के खनिज संपदा में स्थानीय लोगों को faeda पहुँचाया जा सके। लेकिन हेमंत सोरेन और उनकी सरकार व अधिकारी केवल अपने फ़ायदे में व्यस्त हैं।

वसुंधरा राजे सिंधिया ने आगे आरोप लगाते हुए कहा की झारखंड सरकार केंद्र से मिलने वाली विकास कि राशि को खर्च नहीं कर पा रही है। उनके मुताबिक़ झारखंड सरकार केंद्र की योजनाओं में बाधा डाल रही है। वसुंधरा सिंधिया ने कहा की गोड्डा के सांसद डॉ निशिकांत दुबे के नेतृत्व की वजह से गोड्डा लोकसभा क्षेत्र विकास के मामले में मॉडल बना है। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि गोड्डा में जिस तरह से विकास के काम हुए, उसके बाद आने वाले लोकसभा चुनाव में ज़्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों को कार्यकर्ता भाजपा की झोली में डालने का काम करेंगे।

आपको बता दें की भारतीय जानता पार्टी लोकसभा और विधानसभा के स्तर पर कई कार्यक्रम और सभाएँ आयोजित कर रही है जिससे वो जन जन तक केंद्र सरकार की नौ साल की उपलब्धियों को पहुँचा सके। संपर्क से समर्थन कार्यक्रम और जनसंपर्क कार्यक्रमों से पार्टी के नेताओं का जुटान हो रहा है। राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा सिंधिया देवघर के बाद दुमका और गिरिड़ीह में भी जनसभा करेंगी।