झारखंड में तीसरे मोर्चे का गठन, AJSU के साथ NCP और दो निर्दलीय विधायक शामिल..

झारखंड की राजनीति में आज एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। , जहां आजसू के नेतृत्व में प्रदेश में तीसरे मोर्चे का गठन किया गया। राज्य में तीसरे मोर्चे का गठन किया गया है। इसका नाम झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा रखा गया है। आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो को विधायक दल का नेता चुना गया है। इस मोर्चे में विधायक सरयू राय, विधायक कमलेश सिंह, विधायक अमित यादव व विधायक लंबोदर महतो शामिल हैं। झारखंड विधानसभा में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की गयी।

मीडिया से बात करते हुए आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने बताया कि ये तीसरा मोर्चा झारखंड की भलाई के लिए बना है। दरअसल, कुछ छोटी पार्टियों को अपनी बात सदन में रखने का समय काफी कम मिलता है। इसलिए यह मोर्चा बनाया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि सोमवार को स्पीकर से मुलाकात कर इस मोर्चे की जानकारी भी स्पीकर को देने जा रहे हैं। वहीं लंबोदर महतो ने कहा कि जनहित के मुद्दे, झारखंड के विकास के लिए यह तीसरा मोर्चा गठित किया गया है. मोर्चा सदन के अंदर और सदन के बाहर जनता के हित की लड़ाई लड़ेंगे।