सिंहभूम में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.1 दर्ज की गई तीव्रता..

झारखंड में रविवार की दोपहर भूकंप के झटके लगे। दोपहर करीब 2 बजकर 22 मिनट पर आए झटके के बाद लोग घरों से बाहर आ गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूंकप की तीव्रता 4.1 आंकी गई है। झारखंड के सिंहभूम में लगे झटके के बाद लोग घरों से बाहर आ गए। फिलहाल झूकंप से किसी तरह से जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं मिल सकी है। असम में भी भूकंप के झटके महसूस किये गए। इससे पहले शुक्रवार को कर्नाटक के विजयपुरा जिले में 2.5 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप दोपहर एक बजकर 47 मिनट पर आया था। इसका केंद्र विजयपुरा के बसावना बागेवड़ी तालुक में मसूती ग्राम पंचायत में 2.5 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप की तीव्रता बेहद कम थी और इससे नुकसान की आशंका नहीं थी।

आम लोगों के लिए खुला डॉ जाकिर हुसैन पार्क, 75 घंटे के भीतर कायाकल्प..
रांची: राजभवन के समीप स्थित डॉ जाकिर हुसैन पार्क को आम लोगों के लिए फिर से खोल दिया गया है। रविवार को दोपहर तीन बजे के बाद इसे लोगों के लिए खोला गया। इससे पहले रविवार को भी निगमकर्मी दिनभर पार्क के कायाकल्प में जुटे रहे। सुबह से ही साफ-सफाई व रंग-रोगन का काम हुआ। दरअसल, रांची नगर निगम ने स्मार्ट सिटी लिमिटेड के साथ मिलकर आजादी के अमृत महोत्सव पर पार्क को 75 घंटे के भीतर कायाकल्प करने का संकल्प लिया था। इसके तहत 30 सितंबर से सफाईकर्मी में जुटे थे। पार्क में 75 घंटे प्लेसमेकिंग मैराथन नामक फीडबैक बोर्ड भी लगाया गया है। जिसे स्कैन कर लोग अपना फीडबैक दे सकते हैं। पार्क में रांची नगर निगम ने मसालों और हर्बल पौधे लगाए गए हैं। जो आकर्षण के केंद्र हैं। इनमें काली मिर्च, इलायची, दालचीनी, लौंग, गार्सिनिया, अदरक, जायफल, लाल शिमला मिर्च, हल्दी के पौधे शामिल हैं। वहीं, हर्बल पौधों में नीम, गिलोय, मुलैठी, एलोवेरा, तुलसी लगाए गए हैं।