पूर्व विधायक संजीव सिंह को किया गया दुमका जेल शिफ्ट, पत्नी ने बताया साजिश..

धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या के आरोप में पूर्व विधायक संजीव सिंह धनबाद जेल में सजा काट रहे हैं |बीते रविवार को पूर्व विधायक संजीव सिंह को धनबाद से दुमका जेल भेजा गया है | इस मामले में पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने अपनी ही गोतनी, जो झरिया की वर्तमान कांग्रेस विधायक हैं, उन पर साजिश का आरोप लगाया है | धनबाद जिला से भाजपा की ओर से रागिनी सिंह ने अपने आवास सिंह मेंशन में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया | जिसमें भाजपा धनबाद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे | इस दौरान भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने बिना नाम लेते हुए झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह पर साजिश कर पति और पूर्व विधायक संजीव सिंह को धनबाद जेल से दुमका जेल भिजवाने का आरोप लगाया | उन्होंने इस साजिश के लिए जेल प्रशासन को भी ज़िम्मेदार ठहराया है | साथ ही राज्य सरकार को भी साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है |

भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने कहा कि उनके पति झरिया के पूर्व विधायक बीमार थे | आपको बता दें कि उनके इलाज के लिए याचिका दायर की गयी थी | लेकिन अब जेल प्रशासन ने किस नियम के मुताबिक उन्हें दुमका जेल भेज दिया है | उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक संजीव सिंह को जान का खतरा है | अगर संजीव सिंह को एक खरोंच भी आयी तो हम ईंट से ईंट बजा देंगे |भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने कहा कि हमारी और पूर्व विधायक जी की लोकप्रियता से घबराकर विधायक सरकार के साथ मिलकर साजिश कर रही हैं लेकिन समय आने पर जनता इसका जवाब देगी |