देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी द्रोपदी मुर्मू, जीत के लिए प्रधानमंत्री ने दी बधाई..

रांची: देश के 15वें राष्ट्रपति का इंतजार अब खत्म हो गया है. द्रौपदी मुर्मू ही देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी. आपको बता दें कि इस सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाली वह पहली आदिवासी महिला हैं और दूसरी महिला है. बता दें कि गुरुवार की सुबह 11:00 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई. पहले ही राउंड में जीत लगभग पक्की हो चुकी है. चारों ओर खुशियों का माहौल था. फिलहाल, खबर लिखते तक तीनों राउंड की गिनती खत्म हो चुकी है और द्रोपदी मुर्मू को जीता हुआ उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है. उन्होंने विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को तीनों राउंड में भारी मतों से मात दी.

प्रधानमंत्री ने दी बधाई..
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्रौपदी मुर्मू को बधाई देते हुए कहा कि, ‘भारत में नया इतिहास लिखा है. जब पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है तब भारत ने आदिवासी समुदाय की बेटी को देश के सर्वोच्च पद पर पदस्थापित किया है’. प्रधानमंत्री के साथ-साथ वर्त्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और लोक सभा स्पीकर ओम बिरला ने भी उन्हें बधाई दी है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी बधाई..
देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी बधाई दी है. हेमंत सोरेन ने अपने टि्वटर हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘ देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने पर आदरणीय द्रौपदी मुर्मू जी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. भगवान बिरसा मुंडा और अमर शहीद सिदो-कान्हू की वीर भूमि तथा समस्त झारखण्डवासियों की ओर से आपको जोहार. वहीं, झारखंड भाजपा कार्यालय में लड्डू मिठाईयां बांटे जा रहे है.

तीसरे राउंड में जीत पक्की..
बता दें कि उम्मीदवारों को जीत के लिए चाहिए थे 5 लाख 43 हजार 261 वोट. यशवंत सिन्हा दो लाख 61 हजार 62 वोट ही जुटा सके वहीं, कुल 70 फीसदी वोट हासिल कर जीत गयीं. 25 जुलाई को शपथ ग्रहण करते ही वो देश की 15वीं राष्ट्रपति के तौर पर पदास्थापित हो जाएंगी.