रांची पहुंचीं राष्ट्रपति पद की एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू..

एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू विशेष विमान के जरिए रांची पहुंची। वे जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर आईं उनके साथ बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश नजर आए। मुर्मू की एक झलक देखने के लिए एयरपोर्ट पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। वहीं रांची के होटल बीएनआर चाणक्य में उनका नागरिक अभिनंदन किया गया। मंच पर द्रौपदी मुर्मू के साथ बीजेपी के वरीय नेताओं के अलावा केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा और भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक अर्जुन राम मेघवाल मौजूद दिखाई दिए। इस कार्यक्रम में रांची, धनबाद, जमशेदपुर के सांसद के अलावा पार्टी के सभी विधायक मौजूद रहे।

बता दें की एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने से पहले मुर्मू झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं। वे राष्टृपति चुनाव में समर्थन मांगने के लिए सोमवार को रांची पहुंची थी। वहीं राज्य की सत्ताधारी पार्टी झामुमो ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। जबकि गठबंधन में शामिल कांग्रेस और राजद ने यशवंत सिन्हा को सपोर्ट करने की घोषणा की हुई है। माना जा रहा है कि सोरेन अपने विधायकों को अतंरआत्मा की आवाज सुनते हुए वोट देने को कह सकते हैं। बता दें कि 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *