धोनी की बेटी जीवा को धमकी देने वाला गुजरात से गिरफ्तार, फार्म हाउस की बढ़ाई गई सुरक्षा..

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पांच साल की बेटी को धमकी देने वाला16 साल का युवक गिरफ्तार हो कर लिया गया है| उसे रविवार को गुजरात के कच्छ स्थित मुंद्रा के नामना कपाया गांव से पकड़ा गया|इसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए उसे रांची पुलिस के हवाले कर दिया जायेगा|

कच्छ (पश्चिम) के पुलिस अधीक्षक सौरभ सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, ‘धोनी की पत्नी साक्षी धोनी के इंस्टाग्राम पर कुछ दिन पहले 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र द्वारा धमकी भरे भद्दे मैसेज के संबंध में इससे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गयाहै|’ पुलिस ने बताया किगिरफ्तार हुए युवक ने ये स्वीकार किया है कि उसने कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए आईपीएल मैच के बाद इंस्टाग्राम पर धमकी भरे संदेश पोस्ट किये थे|
श्री सिंह ने कहा कि इस लड़के के संबंध में रांची पुलिस ने कच्छ (पश्चिम) पुलिस के साथ सूचना साझा की थी| रांची पुलिस ने उसकी पुष्टि करने के साथ-साथ कच्छ पुलिस से ये पूछने को कहा था कि क्या उसी युवक ने धमकी भरे संदेश पोस्ट किये थे| उन्होंने कहा, ‘रांची पुलिस द्वारा सूचना साझा किये जाने के बाद पूछताछ के लिए उस युवक को हिरासत में लिया गया है|श्री सिंह ने कहा, ‘हमने पुष्टि की है कि ये वही लड़का है, जिसने अभद्र संदेश पोस्ट किये थे|अब उसे रांची पुलिस को सौंप दिया जायेगा|’

इससे पहले, आइपीएल 2020 मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खराब प्रदर्शन के बाद इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल साइट्स पर धोनी की बेटी जीवा एवं परिवार के खिलाफ अभद्र टिप्पणी सामने आये थे| इसके बाद इस मामले में रांची पुलिस ने सख्त रुख अपनाया था| रातू थाना में आइपीसी की धारा 506 और आइटी एक्ट 67 के तहत कांड संख्या 322/20 दर्ज किया गया है|इसमें आरोपियों को अभियुक्त बनाया गया| हालांकि, इससे पूर्व धोनी एवं उनके परिजनों से जांच की सहमति ली गयी थी|

विश्व के सबसे सफल क्रिकेट टीम के कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी के आइपीएल 2020 में खराब प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर उनकी बेटी से दुष्कर्म की धमकी दी गई थी|इसके अलावा कई अश्लील बातें लिखीं थीं| साक्षी धोनी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिली इस धमकी से पूरा परिवार सहमाहुआ था| झारखंड के पुलिस के वरीय अधिकारियों को इस बाबत जानकारी मिली, तो धोनी के सिमलिया स्थित फार्म हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी गई|

दूसरी तरफ, रविवार को धोनी के परिवार की सहमति के बाद रातू थाना में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी|इसके बाद उस व्यक्ति की तलाश की गयी, जिसने ये पोस्ट डाली थी|

उधर, इस मामले पर सियासत भी होने लगी|भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने हेमंतसरकार को धमकी देते हुए कहा किअगर जीवा को धमकी देने वालों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया, तो भाजपा पूरे प्रदेश में सड़क पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी| श्री प्रकाश ने हेमंत सरकार पर आरोप लगाया कि राज्य में हर तरह के अपराध बढ़ रहे हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है|