झारखंड में नहीं घट रहे डेंगू के मरीज..

Jhupdate: झारखंड में डेंगू का प्रकोप इस कदर कायम है डेंगू के संक्रमित मरीजों की संख्या में एक बार फिर बड़ा इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य भर में 555 डेंगू के संदिग्ध मरीज मिले शानिवार को है। इनमें 57 में जांच के बाद डेंगू के पुष्टि हुई है। 376 संदिग्ध मरीज सबसे ज्यादा पूर्वी सिंहभूम जिले में मिले और जांच में डेंगू की पुष्टि 43 मरीजोमें हुई है।

एमबीबीएस के छात्र की हुई मौत….
आदित्यपुर बाबा आश्रम निवासी एमबीबीएस छात्र अवनास झा (21) कुछ दिनो से डेंगू से पीड़ित थे। डेंगू से जंग लड़ते लड़ते शुक्रवार रात टीएमएच में एमबीबीएस छात्र की मौत हो गई। कर्नाटक के ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में प्रथम वर्ष का छात्र था। अविनाश छुट्टी में घर आया हुआ था। इस दौरान वह डेंगू से पीड़ित हो गया, जिसके बाद टीएमएच में भर्ती कर उसका इलाज चल रहा था।

43 नए मरीज ….
औद्योगिक क्षेत्र की जेनिथ फॉर्जिंग कंपनी में अविनाश के पिता आईएन झा काम करते हैं। अविनाश के बड़े भाई भी जिनेथ कंपनी में काम करते हैं, जबकि बहन मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। अविनाश घर में सबसे छोटा था। इधर, पूर्वी सिंहभूम में शनिवार को डेंगू के 43 नए मरीज मिले हैं।

1079 में है डेंगू की पुष्टि….
अबतक कुल 8138 संदिग्ध मरीजों मिले है। जिसमें से 1079 में जांच के बाद डेंगू की पुष्टि हुई है। वर्तमान में अस्पताल में 258 लोगों का इलाज चल रहा है। इनमें 14 आईसीयू और 244 नॉर्मल वार्ड में भर्ती है। जिसमें शनिवार को अस्पताल से 37 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। वहीं, सरायकेला जिले में अबतक डेंगू के 113 मरीज मिले हैं। इनमें 105 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 8 का इलाज चल रहा है।