राज्य में कोरोना के लिए दिए गए हेल्पलाइन नंबर तीन दिनों से सक्रिय नहीं

झारखण्ड की राजधानी रांची में कोरोना संक्रमण के मामले पुरे राज्य में सबसे अधिक है। ऐसे में चिंता की एक और खबर सामने आई है। पिछले तीन दिनों से कोरोना के लिए जारी किये गए हेल्पलाइन नंबर 1950 बंद आ रहा है। रांची में कोविड-19 की रोकथाम, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए इस नंबर को जारी किया गया था।

इसके कारण अब मरीज़ों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सही समय पर इलाज हेतु जानकारी या फिर इससे सम्बंधित कोई भी जानकारी नहीं मिल पा रही है। सरकार द्वारा जारी किये गए हेल्पलाइन के जरिये लोगों को सुविधा दिलाने का आश्वासन दिया गया था। पर स्थिति बिलकुल उलटी नज़र आ रही है।

कंट्रोल रूम में तीन शिफ्ट में करीब 78 लोग को प्रतिनियुक्त की गई। ऐसे में अफसरों की लापरवाही भी नज़र आ रही है। कंट्रोल रूम के प्रभारी सुधीर बाड़ा ने नंबर रिचार्ज नहीं होने को इसका कारण बताया है। उन्होंने कहा कि शनिवार को रिचार्ज करा लिया जाएगा। दोपहर तक सुविधा फिर से शुरू हो जाएगा। हलाकि, खबर लिखे जाने तक नंबर चालू नहीं किया गया है।