जमशेदपुर में भिड़ गये कांग्रेस-भाजपा समर्थक, पुलिस ने बीच बचाव कर मामले को कराया शांत..

जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो में शनिवार को बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्त्ता आमने-सामने हो गए। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मानगो में खंडा साहेब और खुदीराम बोस की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में स्थानीय सांसद विद्युत वरण महतो को आमंत्रित नहीं किया गया। जिससे नाराज बीजेपी कार्यकर्त्ताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने शांति बनाए रखने की अपील की। लेकिन नाराज बीजेपी कार्यकर्त्ताओं ने मंत्री बन्ना गुप्ता और जुस्को प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थिति इतनी बिगड़ी कि भाजपा और कांग्रेसी आपस में भिड़ गए। हालांकि पुलिस के बीच बचाव के कारण मामला शांत हुआ।

मानगो के गोलचक्कर के सौदर्यीकरण का था उदघाटन..
दरअसल मानगो चौक में शनिवार खंडा साहेब और खुदीराम बोस की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम का आयोजन जुस्को ने किया था। इसमें स्थानिय विधायक सह मंत्री को आमत्रण किया गया था। लेकिन स्थानिय सांसद विद्युत वरण महतो को आमत्रित नही किया गया। इस बात की जानकारी जैसे ही भाजपा कार्यकर्ताओ को लगी तो वे लोग कार्यक्रम स्थल पर जाकर विरोध दर्ज कराया। उसके बाद दोनो पार्टी के कार्यकर्ता वापस में भिड़ गए। हालांकि स्थानीय पुलिस प्रशासन को बीच बचाव से मामला शांत हुआ।

बीजेपी ने माफी मांगने की मांग की..
बीजेपी महानगर अध्यक्ष गूंजन यादव ने इस पूरे प्रकरण के लिए जुस्को प्रबंधन को दोषी ठहराया। उन्होंने मांग की है कि जुस्को प्रबंधन इसके लिए सांसद विद्युत वरण महतो से माफी मांगे।

शहर को सुंदर और बेहतर बनाने का प्रयास..
इस मौके पर बन्ना गुप्ता ने कहा कि उनका प्रयास है कि मानगो को सुंदर और बेहतर बना दें। इसके लिए बड़े जोरों से काम चल रहा है। इसका सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। ओपन जिम की व्यवस्था की जा रही है। फव्वारा भी लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दो-तीन महीने के अंदर ही फ्लाईओवर का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही साथ शहर के किनारे किनारे रिंग रोड का निर्माण का डीपीआर भी जल्दी तैयार हो जाएगा।