सीएम हेमंत सोरेन ने मनाई अल्बर्ट एक्का की शहादत दिवस..

आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अल्बर्ट एक्का की शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पण की। सुबह 11:30 बजे सीएम अल्बर्ट एक्का छपौक पहुंचे। रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर उनकी प्रतिमा पर फूलों की माला अर्पण कर उनको नमन किया।

वीर शहीद को श्रद्धांजलि देने के बाद, मुख्यमंत्री राजेंद्र चौक पहुंचे। चूँकि आज महान स्वतंत्रता सेनानी, स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी की जयंती भी है, इस अवसर पर सीएम ने उन्हें भी याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।

दोनों महापुरुषों को नमन करते हुए नज़र आए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन। दोनों ही अवसरों को बखूबी मनाया गया।