मुख्यमंत्री और राज्यपाल सहित प्रधानमंत्री ने भी दी भगवान बिरसा को श्रद्धांजलि..

झारखण्ड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने झारखण्ड स्थापना दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर याद किया। इसके अलावा राज्यवासियों को शुभकामनाएं भी दी। कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की समाधिस्थल पर उनकी प्रतिमा पर फूलों के माला से श्रद्धांजलि दी।राज्यपाल मुर्मू ने भगवान बिरसा को याद करते हुए कहा कि आज 20 साल पहले इसी दिन झारखण्ड का उदय हुआ था। राज्यपाल ने कहा की झारखण्ड विकास की ओर आगे बढ़ रहा है। हमें धरती आबा के सपनो का झारखण्ड बनाना है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को भगवान् बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य स्थापना दिवस की बधाई भी दी। साथ ही उन्होंने कहा की आज झारखण्ड राज्य अपनी स्थापना के 20 साल पूरा कर रहा है और इसी के साथ, इस राज्य को हासिल करने की हमने लंबा संघर्ष किया है। उन्होंने राज्यवासियों को यह भी कहा कि यह बहुत ख़ुशी की बात है कि विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा, अमर शहीद सिद्धो कान्हो, नीलाम्बर पीताम्बर और शेख भिखारी जैसे महापुरुषों को याद करते हैं। इससे न केवल हम उन्हें याद करते है बल्कि हमारी आगे की पीढ़ी इन नायकों की वीरता, संघर्ष और बलिदान को हमेशा उनसे सीख लेंगे। मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा की लोगों के भरोसे और सहयोग से राज्य विकास की ओर बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भगवान बिरसा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। साथ ही में राज्यवासियों को बधाई देते हुए कहा कि आज़ादी के आंदोलन में भगवान् बिरसा मुंडा का योगदान एवं सामाजिक सद्भावना के लिए जितने भी कार्य उन्होंने किये है वे देशवासियों को प्रेरित करते रहेंगे।