पुलिस अलंकरण समारोह में सीएम ने किया कई पुलिस अधिकारियों को सम्मानित..

झारखण्ड स्थापना दिवस के अवसर पर आज डोरंडा स्थित जैप वैन ग्राउंड में पुलिस अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें झारखण्ड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सम्मिलित हुए और पुलिस परेड का निरक्षण किया। साथ ही, उन्होंने विशिष्ट सेवा सराहनीय सेवा एवं वीरता पदक के लिए चयनित पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।

झारखंड राज्यपाल पदक से तीन पुलिस पदाधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए नवाज़ा गया। इनमें साकेत कुमार सिंह आइजी अभियान, जमादार छत्रजीत लीबू और हवलदार लाल बहादुर आले शामिल हैं। 47 पुलिस पदाधिकारियों को वीरता के लिए झारखण्ड मुख्यमंत्री पदक को दिया जाएगा, जिसमे आइपीएस अधिकारी नाथू सिंह मीना शामिल हैं। डीआइजी रांची समेत 30 पुलिस पदाधिकारी पुलिस सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पुलिस पदक में शामिल है। इनमें रांची रेंज के डीआइजी अखिलेश कुमार झा, एम तमिल वाणन एसएसपी जमशेदपुर, अनुदीप सिंह सिटी डीएसपी जमशेदपुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी छतरपुर शंभू कुमार सिंह, एसआइ लालन प्रसाद सिंह सहित 30 पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।

आज झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के तकरीबन 80 पुलिस पदाधिकारी सम्मानित किए गए। वही, बुनियादी प्रशिक्षण के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले 5 पुलिस पदाधिकारी भी सम्मानित हो रहे हैं। इस कार्यक्रम में राज्य के डीजीपी एमवी राव सहित कई पुलिस अधिकारी शामिल हुए।