Headlines

नन्हे विराट से मिले मुख्यमंत्री, 11 मिनट 6 सेकंड में उल्टा पहाड़ा सुनाकर बनाया था रिकॉर्ड..

कुछ दिन पहले हमने आपको नामकुम के नन्हे विराट से मिलवाया था। 7 साल का विराट इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा चुका है। उसकी इस उपलब्धि के लिए झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी बधाई दी है। दरअसल विराट ने 75 से 2 तक का पहाड़ा 11 मिनट 6 सेकंड में उल्टा सुनाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है।

रांची के पंजाबी मोहल्ला नामकुम रेलवे स्टेशन निवासी विराट माकन ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान खिजरी विधायक राजेश कच्छप, विराट की मां शिल्पी माकन और पिता गगन माकन मौजूद थे।

विराट देश का ऐसा पहला बच्चा है, जिसने यह कारनामा कर दिखाया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विराट को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

झारखंड अपडेट्स ने भी आपको विराट के इस प्रतिभा से रूबरू कराया था।