पाकुड़ जिले में बड़ा हादसा बस और ट्रक की टक्कर में 16 की मौत, 31 घायल..

झारखंड के पाकुड़ जिले में बुधवार सुबह गैस सिलेंडर ले जा रहे एक ट्रक और यात्रिओं से खचाखच भरी एक बस की आमने-सामने दर्दनाक टक्कर हो गयी। बतया जा रहा है कि, दिल दहला देने वाली इस दर्दनाक हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई और 31अन्य लोग घायल हो गए है। पुलिस ने कहा कि घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जिनमें से कम से कम तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दुर्घटना में इन 16 लोगों की गयी जान
देवघर के निर्मल रतनपुर, नमिता देवी, दुमका से संजय साह, विमला देवी, लिट्टीपाड़ा से शाहबुद्दीन अंसारी, बंगाल से अमती रजवार, अमलपाड़ा से द्रोनाथ हेम्ब्रम, बंगाली पाड़ा से सुकांम करेकर, साहिबगंज से मेलीशीत, साँग देवी,राकेश मंडल,बबलु टुडू समेत कुल 16 लोग की मौत की खबर है।

ये 31 लोग हुए है घायल
विष्पु बाकनी,मिथुन बाकनी,रोकी कुमार मंडल,सनोज कुमार,कंचन घोष,विनोद कुमार,विकास मरांडी,इबरान नदान, मुन्ना साह ऋषिदेव मंडल, अर्जुन बाकी,
बडका मरांडी,रामरजन मंडल,रामचंद्र साह,सुनीता कुमारी,विक्रम दास, कुंजला सेना, जोयन हांसदा, खीटी हेम्ब्रम,विकास साह,राजेश चौबे,बासमती हेम्ब्रम, सुरेंद्र यादव,मेघनाथ रजवार,मंगल टुडू समेत कुल 31 लोग हुए है घायल।

क्या वजह थी इतनी बड़ी दुर्घटना की ?
मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे का मुख्या कारण कोहरे का होना और दोनों गाड़ियों का तेज़ गति से चलना था। जांच करने पहुंची पुलिस के अनुसार हादसा आम्रपारा थाना क्षेत्र के पडेरकोला गांव में गोविंदपुर-साहेबगंज स्टेट हाईवे पर सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। पुलिस ने कहा कि बस 40 यात्रियों के साथ साहिबगंज जिले के बरहरवा से देवघर जिले के जसीडिह जा रही थी। सुबह सुबह घने कोहरे में सामने से आती बस ट्रक को नहीं दिखी इसी वजह से ट्रक और बस में ज़ोरदार टक्कर देखी गयी। सबसे दर्दनाक तब हुआ जब बस में बैठे अधिकतर यात्री सो रहे थे। इसी कारण यात्रिओं को संभलने का वक़्त तक नहीं मिला।

घायलों को शुरू में जिले के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में रेफर कर दिया गया है और अन्य सभी घायलों को भी शिफ्ट करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस ने कहा कि कई लोग बस के अंदर फंस गए थे और उन्हें गैस कटर से बस को काटकर बाहर निकाला गया। हादसा इतना जोरदार था कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से आपस में टकरा गए। उन्होंने कहा कि बस और ट्रक दोनों तेज गति से चल रहे थे और आशंका है कि क्षेत्र में घने कोहरे के कारण दुर्घटना हुई।

पुलिस ने कहा कि अगर ट्रक में लगे गैस सिलिंडर फट जाता तो मृतकों की संख्या काफी बढ़ सकती थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मौतों पर शोक व्यक्त किया और जिला प्रशासन को घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।