बनारस से कोलकाता वाया बोकारो रामगढ़ 8 लेन एक्सप्रेस-वे, 200 KM तक चकाचक सड़कें..

रांची: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की कोलकाता में बुधवार से आरंभ हुई दो दिवसीय रीजनल कांफ्रेंस में झारखंड की लगभग 500 किलोमीटर की नई सड़क परियोजनाओं पर फोकस रहा। इन परियोजनाओं में बनारस से कोलकाता वाया बोकारो रामगढ़ लगभग 200 किलोमीटर की आठ लेन एक्सप्रेस-वे पर जल्द काम शुरू करने को लेकर प्रजेंटेशन दिया गया। 500 किलोमीटर की नई परियोजनाओं में 350 किलोमीटर ग्रीन फील्ड क्षेत्र में बनेंगी। इसके अलावा करीब 150 किलोमीटर सड़कें दो से चार लेन की हो जाएंगी। इसमें लिट्टीबेड़ा से रांची फोर लेन भी शामिल है। एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी एसके मिश्र के मुताबिक कांफ्रेंस में राज्य से जुड़ी 30 से अधिक परियोजनाओं पर चर्चा हुई। इनकी दिक्कतों को दूर करने करने पर विमर्श हुआ। इसे लेकर संवेदक और सलाहकार के साथ भी बैठक हुई।

एनएचएआई की अध्यक्ष अल्का उपाध्याय ने आजादी के अमृत महोत्सव को देखते हुए पूर्वी क्षेत्र के राज्यों झारखंड, बिहार, ओड़िशा और उत्तर-पूर्व राज्यों के अधिकारियों के साथ बैठक की है। इस दौरान सड़क निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर कर तेजी लाने पर जोर रहा। झारखंड में एनएच 23 पर इटकी आरओबी, रांची में मेकन से सिरमटोली चौक तक एलिवेटेड रोड, खजूरी से विंढमगंज, गोला-ओरमांझी-बोकारो फोर लेन एक्सप्रेस-वे आदि परियोजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *