एंटी करप्शन ब्यूरो ने 5000 रुपए के साथ ASI को रंगे हाथ पकड़ा..

रांची: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रांची के नामकुम थाना के ASI रविंद्र राम को घूस लेते हुए पकड़ा। जिसके बाद रविंद्र राम की गिरफ्तारी की गई। बता दे कि एक ढाबे में केस को सेटल करने का सौदा चल रहा था। तभी ACB की टीम पहुंच गई और ASI को 5000 रुपए के साथ गिरफ्तार कर लिया। दरअसल एक व्यक्ति से केस सेटल करने के लिए रविंद्र राम ने 5000 रूपये की डिमांड की थी। जिसके बाद उस व्यक्ति ने ASI की शिकायत ACB से कर दी।

शिकायत मिलने के बाद ASI को रंगे हाथ गिरफ्तार करने की योजना बनाई गई। इसके तहत ASI को ढाबे पर बुलाया गया था। यहां उसके चारो तरफ ACB की टीम पहले से ही मौजूद थी। जैसे ही उसने व्यक्ति से पैसे लिया टीम ने ASI को रंगे हाथ पकड़ लिया और गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार होने के बाद ASI पैसे लेने के बात से इंकार करता रहा। लेकिन ACB के पास पहले से ही पुख्ता सबूत था। इसलिए ASI को ACB गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *