कोडरमा से सांसद रही अन्नपूर्णा देवी को मिली केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह..

पीएम नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में बुधवार को फेरबदल हुआ। जिसमें कई मंत्रियों ने शपथ लिया तो वहीं 12 मंत्रियों ने इस्तीफा दिया। इस्तीफा देने वाले मंत्री में सबसे बड़ा दो चेहरा रहा। पहला आईटी और कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद तो दूसरा सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर। तो वहीं दूसरी ओर 43 मंत्रियों ने शपथ ली। मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में हुए फेरबदल के बाद झारखंड की कोडरमा की भाजपा सांसद अन्नपूर्णा देवी का भी नाम शामिल है।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। सबसे पहले नारायण राणे ने शपथ ली। कोडरमा की भाजपा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने भी मंत्री पद की शपथ ली। झारखंड बीजेपी प्रभारी रहे भूपेंद्र यादव ने भी मंत्री पद की शपथ ली। अन्नपूर्णा देवी को भी केंद्र की सरकार में मंत्री बनाया गया। 43 नेताओं की सूची में अन्नपूर्णा देवी का नाम 24वें स्थान पर रहा।

बता दे कि अन्नपूर्णा देवी लोकसभा चुनाव 2019 से पहले राजद छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई थी। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उन्हें पहले झारखंड प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाया गया। उसके बाद उन्हें बीजेपी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और हरियाणा का सह प्रभारी भी बनाया गया। 25 मार्च 2019 को अन्नपूर्णा देवी भाजपा में शामिल हो गई और साल 2019 में ही लोकसभा चुनाव में उन्होंने कोडरमा सीट से जीत हासिल की।

झारखंड से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने वाली दूसरी महिला बनी हैं। इसके पहले यह गौरव धनबाद से 4 बार सांसद रही प्रो. रीता वर्मा को मिला है। अन्नपूर्णा देवी झारखंड से केंद्रीय मंत्रिमंडल में दूसरी महिला है।