गुमला में सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी ब्लास्ट में एक जवान घायल..

गुमला जिले में आईईडी ब्लास्ट में एक जवान के घायल होने की खबर है | बताया जा रहा है कि नक्सलियों के लिए सर्चिंग ऑपरेशन के लिए टीम निकली थी | इसी दौरान चैनपुर केरागनी इलाके के बीच आईईडी ब्लास्ट हो गया | ब्लास्ट की चपेट में एक सीआरपीएफ के जवान के आने की बात कही गई है | जानकारी के अनुसार , घायल जवान के पैर में गंभीर रूप से चोट आई है | वहीं ,जवान को एयर लिफ्ट कर रांची लाया गया। यहां मेडिका अस्पताल में भर्ती कर उनका इलाज चल रहा |

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत सुरक्षाबल जंगलों में सर्चिंग ऑपरेशन पर निकले थे | यहां, नक्सलियों ने रास्तों में बम लगा रखा था |आपको बता दें जैसे ही जंगलों के पास से सर्चिंग टीम उस रास्तों पर पहुंची वैसे ही नक्सलियों द्वारा लगाया हुआ आईईडी ब्लास्ट हो गया | इस ब्लास्ट में सीआरपीएफ का एक जवान जख्मी हो गया जिन्हें हेलीकॉप्टर से बेहतर उपचार के लिए रांची लाया गया है |