बिहार में निबंधित और झारखंड में कार्यरत 980 श्रमिक संघों का झारखंड में होगा निबंधन..

रांची : शुक्रवार को श्रम, नियोजन और प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोक्ता की अध्यक्षता में केंद्रीय श्रमिक संघों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। जिसमें 980 श्रमिक संघों का झारखंड में निबंधन कराने की बात पर मुहर लगी। बता दें कि बिहार में निबंधित और झारखंड में कार्यरत 980 श्रमिक संघों का झारखंड में निबंधन होगा। इसके लिए आवेदन भी मांगे जाएंगे। बैठक में मंत्री ने कहा कि इसके लिए समाचार पत्रों में एक विज्ञप्ति प्रकाशित की जाएगी। साथ ही आवेदन करने के लिए श्रमिक संघों को 3 माह का समय दिया जाएगा। आवश्यक कागजात के साथ आवेदन देने के बाद उसकी जांच पड़ताल पूरी करने के बाद संबंधित संघ का शीघ्र निबंधन कर दिया जाएगा। बैठक में पूर्व मंत्री गिरिनाथ भी शामिल रहें।

इसपर केंद्रीय श्रमिक महासंघ के प्रीतिनिधियों ने भी सहमति जताई है। बैठक में शामिल विभाग के सचिव प्रवीण टोप्पो ने श्रमिक संघ अधिनियम 1926 के प्राविधानों की जानकारी दी। साथ ही कहा कि वे निबंधन के लिए आवेदन करें ताकि प्रभावित श्रमिक संघों का अस्तित्व बरकरार रहे। बैठक में उन्होंने कई सुझाव भी दिए। इसके पहले ही संघों के साथ कई बैठकें हो चुकी हैं।

बता दें कि बिहार में निबंधित 980 श्रमिक संघों का नवीकरण नहीं हुआ है। ये राज्य गठन के बाद से झारखंड में कार्यरत हैं। लेकिन उन सबका निबंधन यहां नहीं हो सका है। एक बार फिर से कोशिश की जा रही निबंधन का। बैठक में इंटक के राकेश्वर पांडेय, एटक के पीके गांगुली, सीटू के प्रकाश विप्लव आदि मौजूद रहे।