राज्य में अब तक 5082 मरीजों की मौत..

राज्य में शुक्रवार को 291 नए मरीज मिले हैं। इसमें सिंहभूम के सबसे ज्यादा 87 मरीज मिले हैं। पूर्वी सिंहभूम के बाद हजारीबाग में 23, धनबाद में 21,गुमला में 19, रांची में 18, सिमडेगा में 17, लातेहार में 12, पलामू व सरायकेला में 11-11, पश्चिमी सिंहभूम व बोकारो में 10-10 मरीज नए मिले हैं। चतरा व पाकुड़ में एक भी नए मरीज नहीं िमले हैं।

वहीं शुक्रवार को राज्य में 584 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जबकि बोकारो के एक मरीज की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक 5082 मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 4220 रह गई है।

 

 

 

झारखण्ड में अगले 5 दिनों में सभी इलाकों में हो सकती है हलकी बारिश

 

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 48 घंटों के अंदर झारखंड में मॉनसून आने की प्रबल संभावना देखी जा रही है, साथ राँची मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पिछले 24 घंटों में झारखंड के अंदर अधिकतम बारिश हजारीबाग में 88 मिलीमीटर और घाटशिला में 64.2 मिलीमीटर बारिशअगले 5 दिनों में झारखंड के सभी इलाकों में रिकॉर्ड की गई। अधिकतम तापमान की बात की जाए तो दुमका में 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

वही अगले 5 दिनों में झारखंड के सभी इलाकों में हल्के और मध्यम दर्जे के बारिश देखने को मिल सकती है और झारखंड के कुछ एक इलाकों में भारी बारिश की भी संभावना देखी जा रही है यदि जून मे अभी तक बारिश की बात की जाए तो 1 जून से 11 जून तक वास्तविक वर्षा पात 47.3 मिलीमीटर रहा।
साथ ही कई जिलों के मौसम में बदलाव दिखेगा. लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. गरज के साथ बारिश की संभावना है. जिसके लिए मौसम केंद्र, रांची ने तात्कालिक मौसम की चेतावनी दी गयी है. इस दौरान सावधानी बरतने की अपील भी की गयी है. जिसमे 50-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। साथ ही वज्रपात की भी संभावना है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *