झारखंड में आज कोरोना से 7 मौतें, 1312 पॉजिटिव, रांची में 562

कोरोना के मामले झारखंड में तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को राज्य में 22,105 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 1,312 संक्रमित पाए गए। इस तरह, राज्य में प्रतिदिन मिलनेवाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रांची में लगातार तीसरे दिन पांच सौ से अधिक नए मरीज मिले। यहां बुधवार को कुल 562 नए मरीज मिले। इसके बाद पूर्वी सिंहभूम में 149 मरीज मिले। राज्य में 24 घंटे के भीतर सात मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई। राहत की बात यह है कि राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 277 मरीज स्वस्थ भी हुए।

इधर, रांची के तमाड़ स्थित एकलव्य माॅडल आवासीय विद्यालय के 33 छात्र काेराेना पाॅजिटिव मिले। इस स्कूल के 347 छात्राें की मंगलवार काे काेराेना जांच हुई थी। सभी संक्रमिताें काे स्कूल के 12 कमराें में आइसाेलेट कर दिया गया है। स्कूल काे कंटेनमेंट जाेन बना दिया गया है। इनमें से 12वीं क्लास के भी 12 बच्चे हैं, जिनकी प्रैक्टिकल परीक्षा हाेने वाली है। उपप्रचार्य आकाश कुमार ने बताया कि इसकी जानकारी जैक काे दे दी गई है। जैक का जैसा आदेश हाेगा, उसी के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।

बुधवार को कहां मिले कितने मरीज..
बोकारो में 39, चतरा में 10, देवघर में 34, धनबाद में 68, दुमका में 39, पूर्वी सिंहभूम में 149, गढ़वा में 13, गिरिडीह में 17, गोड्‌डा में 61, गुमला में 33, हजारीबाग में 48, जामताड़ा में 26, खूंटी में 13, कोडरमा में 26, लातेहार में 28, लोहरदगा में 16, पाकुड़ में 2, पलामू में 3, रामगढ़ में 57, रांची में 562, साहेबगंज में 34, सरायकेला में 2, सिमडेगा में 11 और पश्चिमी सिंहभूम में 21

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *