हॉकी महिला जूनियर विश्व कप टीम में झारखंड की 3 हाकी खिलाड़ी चयनित..

रांची: दक्षिण अफ्रीका में होने वाली महिला जूनियर विश्व कप हॉकी के लिए घोषित 18 सदस्यीय भारतीय टीम में झारखंड की सलीमा टेटे, संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग को शामिल किया गया है। चयनित तीनो खिलाड़ी सिमडेगा की है। भारतीय टीम 28 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका रवाना होगी। जूनियर भारतीय टीम के 28 खिलाड़ियों का विशेष कैंप बेंगलुरू में चल रहा है, जिससे 18 खिलाड़ियों को चुना गया है। भारत को पूल सी में रखा गया है। 06 दिसंबर को रूस के खिलाफ भारत अपने अभियान की शुरुआत करेगा। दूसरे मैच में 7 दिसंबर को गत चैंपियन अर्जेंटीना व 9 दिसंबर को जापान से मुकाबला होगा। हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने बताया कि टोक्यो ओलिंपक में झारखंड की दो बेटियां भारतीय टीम में शामिल थी। जूनियर विश्वकप में तीन बेटियों को टीम में शामिल किया गया है। यह ऱाज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है।

तीनों खिलाड़ी सिमडेगा जिला की है। हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे सिमडेगा सदर प्रखंड के बड़कीछापर गांव की है। वहीं, संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग केरसई प्रखंड के करगागुड़ी गांव की है। तीनों खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, शशिकांत प्रसाद, विजय शंकर सिंह, मनोज कोनबेगी, असुंता लकड़ा, रजनीश कुमार, असरिता लकड़ा, प्रतिमा बरवा, तारिणी कुमारी, माइकल लाल, अशोक भगत, दशरथ महतो, संजीव झा, सुरजीत झा, जयंत केरकेट्टा, बबलु कुमार, कमलेश मांझी सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

भारतीय जूनियर महिला हाॅकी टीम की सूची..
लालरेम्सियामी (कैप्टन), इशिका चौधरी (वाइस कैप्टन), बिचु देवी खरीबाम (गोलकीपर), खुशबू, अक्षता अबसो ढेकाले, प्रियंका, मरीना लालरामनघाकि, अजमीना कुजुरी, बलजीत कौर, रीत, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, सलीमा टेटे, शर्मिला देवी, ब्यूटी डंगडुंग, दीपिका, मुमताज खान, संगीता कुमारी व जीवन किशोरी टोप्पो है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *