झारखंड में आज 28 मौतें, 3480 कोरोना पॉजि‍टिव..

झारखंड में आज 3480 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें 1393 सिर्फ रांची के हैं। इसके साथ ही आज गुरुवार को राज्य के विभिन्न जिले में 28 कोरोना मरीजों की मौत भी हो गई है। इनमें धनबाद के नौ, रांची के पांच, पूर्वी सिंहभूम के चार, गिरिडीह तथा कोडरमा के दो-दो तथा गोड्डा, रामगढ़, जामताड़ा, सिमडेगा तथा पश्चिमी सिंहभूम के एक-एक मरीज शामिल हैं। गुरुवार को 1325 मरीज स्वस्थ हुए।

कहां मिले कितने मरीज
बोकारो में 194, चतरा में 25, देवघर में 156, धनबाद में 136, दुमका में 39, पूर्वी सिंहभूम में 492, गढ़वा में 41, गिरिडीह में 14, गोड्डा में 57, गुमला में 94, हजारीबाग में 104, जामताड़ा में 33, खूंटी में 73, कोडरमा में 145, लातेहार में 56, लोहरदगा में 37, पाकुड़ में 19, पलामू में 52, रांची में 1393, साहेबगंज में 53, सिमडेगा में 71 और पश्चिमी सिंहभूम में 60.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *