झारखंड पहुंचा कोविशील्ड का 10,23,800 डोज, विभिन्न वैक्सीनेशन सेंटरों में की गई सप्लाई..

झारखंड को कोविशील्ड की 10,23,800 डोज मिल गई है। शुक्रवार को रांची एयरपोर्ट पर कोविशील्ड की खेप पहुंची। इसके बाद उसे नामकुम स्थित वेयर हाउस पहुंचाया गया और उसके बाद वहां से टीके जिलों को भेजा जा रहा है।

एक दिन पहले यानी कि गुरुवार को कोवैक्सीन की दो लाख डोज झारखंड को मिली थी। दस लाख डोज और मिलने से राज्य में टीके की किल्लत फिलहाल दूर हो गई है।

इससे पहले रांची के कई वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीन खत्म होने के कारण लोग बिना टीका लगवाए वापस लौट रहे थे। सदर अस्पताल में सुबह 10 बजे से ही वैक्सीन खत्म हो गई थी। हालांकि वैक्सीन के आते ही विभिन्न वैक्सीनेशन सेंटरों में इसकी सप्लाई की गई। जिससे दोबारा लोगों को टीका लगाना शुरू हो गया।