राँची के पारस HEC अस्पताल में बनाया गया विश्व स्तनपान दिवस..

Jharkhand:राँची के प्रसिद्ध पारस HEC अस्पताल में आज विश्व स्तनपान दिवस मनाया गया। जिसमें राँची के महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया भाग लिया। 1 अगस्त से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन किया गया है।

स्तनपान संबंधी अधिकार दी गई….
जिसके उपलक्ष्य में राँची के पारस अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ अनुपमा सिंह ने कहा की विश्व स्तनपान योजित करने का उद्देश्य महिलाओं को उनके स्तनपान संबंधी अधिकार के प्रति जागरूकता प्रदान करना साथ ही कार्यालयों में भी स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए सुविधायुक्त माहौल बनाना है।

स्तन का दूध कोलेस्ट्रमयुक्त संपूर्ण आहार है….
डॉ अनुपमा सिंह स्तनपान संबंधी ज़रूरी जानकारियाँ देते हुए कहा कि नवजात शिशु के लिए पीला गाढ़ा चिपचिपा युक्त मां के स्तन का दूध कोलेस्ट्रमयुक्त संपूर्ण आहार होता है, जिसे बच्चे के जन्म के तुरंत बाद 1 घंटे के भीतर ही शुरू कर देना चाहिए और कम से कम 6 महीने तक बच्चे को स्तनपान जरूर करानी चाहिए।

माँ के दूध से होता है बच्चे का ग्रोथ….
वहां मौजूद डॉ अंशु अग्रवाल ने स्तनपान के महत्व का ज़िक्र करते हुए महत्व के बारे में बताया सभी माताओं को बताया की माँ का दूध कब से बनना शुरू होता है और बच्चे को कब से कब तक माँ का दूध पिलाना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 6 महीने के बाद बच्चे को धीरे धीरे फ़ूड सप्लीमेंट देना भी जरूरी है। कम से कम दो साल तक बच्चे को स्तनपान कराना बच्चों की सेहत उनकी ग्रोथ के लिए अत्यंत आवश्यक है।

शिशु की मां ने किस प्रकार का आहार…..
वरिष्ठ डायटीशियन मिस समाप्ति ने शिशु की माँ को कैसा आहार लेना चाहिए। इसकी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चे को स्तनपान करानेवाली माताओं को पोषक एवं नियमित आहार लेनी चाहिए। माँ का दूध बच्चों को कई बीमारियों से सुरक्षित रखता है। बच्चों का इम्यून सिस्टम भी मज़बूत होता है। साथ ही बच्चों को पूर्ण रूप से पोस्टिक आहार भी प्रदान करता है कितने बच्चे तंदुरुस्त एवं स्वस्थ बने रहते है।

स्तनपान से जुड़ी दी गई अहम जानकारियाँ….
डॉ पूनम बाँका ने महिलाओं को स्तनपान से जुड़ी अहम जानकारियाँ देते हुए स्तनपान माँ और बच्चे के बीच अटूट और प्राकृतिक बंधन का विस्तार से विश्लेषण किया।

आयोजन में उपस्थित माताओं को किया गया सम्मानित…
साथ ही वहां मौजूद पारस HEC अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ प्रियंका ने विश्व स्तनपान दिवस आयोजन में उपस्थित माताओं से स्तनपान से संबंधित कई सवाल किए गए, जिसका सही जवाब देनेवाली माताओं को पारस HEC अस्पताल की ओर से सम्मानित भी किया गया।

इस मौक़े पर पारस एचईसी अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ पूनम बाँका, डॉ अंशु अग्रवाल, डॉ अनुपमा सिंह एवं अस्पताल के डायटीशियन मिस समाप्ति तथा डॉ विकास आनंद उपस्थित थे।