रांची के अशोक नगर में महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस..

रांची में होली के दिन हत्या की वारदात सामने आई है। रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित अशोक नगर रोड नंबर चार में एक बुजुर्ग महिला की आज चाकू से मारकर हत्या कर दी गई। महिला की पहचान मालविका देवी के रूप में की गई है। महिला की उम्र 70 वर्ष थी। मृतका अपने घर में अपने मेड के साथ अकेली थी। उसी दौरान उन्हें बेरहमी से मारकर हत्या कर दी गई। 2 की संख्या में आए अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी। सीसीटीवी में देखा गया है कि उनके घर 12 बजे के करीब दो अपराधी पहुंचे। बुजुर्ग महिला की मेड ने उन्हें चूड़ा और पानी भी दिया। जिसके बाद अचानक अपराधियो ने उनपर चाकू से हमला कर दिया। महिला बचने के लिए कमरे में छिपने का प्रयास किया। लेकिन अपराधियों ने उनपर चाकू से हमला कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी 1 बजकर 09 मिनट पर घर से निकल भागे। वही अपराधियों की घर से निकल कर भागते हुए तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें 2 अपराधी नज़र आ रहे है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट चुकी है। वहीं एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार महिला के पति SBI के बड़े पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। फिलहाल एक प्राइवेट कंपनी में बड़े अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। घटना के वक्त वह घर पर नहीं थे। अरगोड़ा थाना प्रभारी और कोतवाली DSP घटना के बारे में मेड से पूछताछ की जा रहे हैं।