झारखंड में आज से मौसम साफ पर बढ़ेगी ठंड, सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ी..

पश्चिमी विक्षोभ के बादलों के जाते ही ठंड ने फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार शाम का मौसम सर्द रहा। रात बढ़ने के साथ ठंड भी बढ़ती रही। देर रात चली सर्द हवाओं ने बेहद ठंड का एहसास कराया। पिछले 24 घंटे में राज्य में दिन के तापमान में करीब 4 डिग्री की गिरावट आई है। माैसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक, 16 जनवरी काे बादल छंटेंगे। इससे न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। सुबह में काेहरा छाया रहेगा। अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 9 डिग्री के आसपास रहेगा।

अगले 4 दिनों तक रात का तापमान 4 डिग्री गिरेगा..
अगले चार दिनाें तक रात के तापमान में और 2-4 डिग्री तक की गिरावट आने के आसार हैं। भारतीय माैसम विज्ञान केंद्र, रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि रात का तापमान गिरेगा और ठंड बढ़ेगी। ठंड हवाओं के कारण कनकनी भी बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *