Weather Update: रांची में कभी धूप तो कभी छांव, अगले तीन दिनों तक हो सकती है बारिश..

रांची में शुक्रवार सुबह से धूप और बादल की आंख मिचौली जारी है। कभी तेज धूप खिल जा रहा है तो बादल छा जा रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक झारखंड के कुछ हिस्सों में ये मौसम बना रहेगा। इस दौरान हल्के दर्जे की बारिश के सथ वज्रपात की भी संभावना है।

वहीं बीते 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहा। जहां डाल्टनगंज में सबसे अधिक तापमान 41.2° सेल्सियस रिकॉर्ड की गई, वहीं चाईबासा का तापमान सबसे कम 23.8° सेल्सियस रहा।

तापमान में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण इसका असर स्वास्थ्य पर पड़ेगा। चिकित्सकों की माने तो बदलते मौसम के साथ लोगों को स्वास्थ्य बारे में लगातार सतर्क रहना चाहिए। अगर बारिश होती हैं तो भीगने से परहेज करना चाहिए। कोशिश करनी चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा समय घर में रहे। खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। साफ पानी का इस्तेमाल करें। अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखें। इम्यूनिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ का सेवन करें।

मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट..
मौसम विभाग की तरफ से मौसम के मिजाज को देखते हुए रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, दुमका, पलमू, गोड्डा और लोहरदगा आदि जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां बारिश के साथ वज्रपात की भी संभावना है। साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी आशंका जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *