झारखंड में बारिश व कोहरे से मौसम हुआ सर्द, अगले दो दिनों तक नहीं मिलेगी राहत..

झारखंड में कड़ाके की ठंड के बीच शनिवार की रात से बूंदाबांदी बारिश के साथ कोहरे की चादर ने वातावरण को ढक लिया। रविवार सुबह से रिमझिम बारिश और बादल छाए रहने से लोग सर्द और ठंडी हवाओं से परेशान हैं, सुबह 11 बजे तक बारिश और कोहरे के कारण छोटे बड़े वाहनों को लाइट जलाकर सड़को पर चलते देखा गया। जबकि दिनभर आसमान में बादल के साथ कोहरे रहने से चारो और अंधेरा पसरा रहा। दिन भर सूर्य देव का दर्शन तक लोगों को नहीं हुआ। वहीं झारखंड वासियों को अभी और दाे दिन बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने 24 और 25 जनवरी को भी राज्य के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जतायी है। इसके बाद आसमान साफ रहेगा, लेकिन ठंड बढ़ेगा।

राज्य में येलाे अलर्ट..
माैसम केंद्र, रांची ने इस बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि को देखते हुए राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत रविवार यानी 23 जनवरी को राज्य के कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ें बदलाव की संभावना नहीं जतायी है। लेकिन, इसके 3-4 दिन बाद तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना जतायी है।

24 को इन जिलों में होगी बारिश..
मौसम विभाग ने 24 और 25 जनवरी को भी राज्य के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जतायी है। 24 जनवरी को राज्य के दक्षिणी भाग यानी पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम के अलावा सरायकेला-खरसावां तथा सिमडेगा के अलावा मध्य भाग यानी रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी एवं रामगढ़ तथा उत्तर-पूर्वी भाग यानी देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गाेड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। इस दौरान सुबह में कोहरा या धुंध देखा जा सकता है।

25 जनवरी को यहां होगी बारिश..
वहीं, 25 जनवरी को राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग यानी देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गाेड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस दौरान सुबह में कोहरा धुंध देखा जा सकता है। इसके बाद 26 जनवरी से सुबह में कोहरा या धुंध रहेगा। उसके बाद आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 24 और 25 जनवरी को बारिश होने के बाद 26 जनवरी से आसमान साफ रहेगा। यह स्थिति 29 जनवरी और उससे आगे भी जारी रहेगा। लेकिन, इस दौरान सुबह में कोहरा या धुंध रहेगा। इसके बाद ही आसमान मुख्यत: साफ रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *