झारखंड में भीष्म गर्मी का अलर्ट , IMD ने जारी किया वेदर रिपोर्ट, बताई बारिश की डेट..

झारखंड में भीषण गर्मी पड़ रही है। आने वाले 10 दिनों तक नहीं मिलेगी राहत। आपको बता दें की मौसम विभाग की मानें तो झारखंड में 13 जून तक तेज गर्मी पड़ेगी।वहीं 13 जून की शाम को आसमान में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। लेकिन खुशी की बात ये है की राज्य में 14 जून से मानसून से पहले की बारिश शुरू हो जाएगी।जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार झारखंड में मानसून आराम से दस्तक देगी। एक समाचार एजेंसी यूनिवार्ता की रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा बताया जा रहा है को दक्षिणी राज्य केरल में मानसून के पहुंचने में देरी हो रही है जिसकी वजह से झारखंड में भी मानसून देर से ही पहुंचेगा।

18 से 19 तक राज्य में शुरू हो जाएगी मानसून की गतिविधियां..
मौसम विभाग के द्वारा ये अनुमान लगाया जा रहा है कि झारखंड राज्य में 18 से 19 जून तक राज्य में मानसून की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। आपको बता दें की पिछले साल 2022 में झारखंड में मानसून 18 जून तक आ गया था। मौसम का पूर्वानुमान जारी करने वाली एजेंसी स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी की पूरी श्रृंखला पर दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। इस बार मॉनसून के धीरे रहने की संभावना है। मानसून को केरल तक पहुंचने में एक हफ्ते से ज्यादा का समय लग सकता है

एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन जम्मू क्षेत्र पर मौजूद है ऐसा कहना है मौसम विभाग की ओर से जारी की गई ऑल इंडिया वेदर बुलेटिन का । यही नहीं राजस्थान के पश्चिमी भागों पर भी एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है जिसकी वजह से 5 जून तक दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित होने की उम्मीद है।जिसके प्रभाव से 6 जून तक उसी क्षेत्र में लोअर दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों के दौरान राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज रफ्तार में धूल भरी आंधी चलने के आसार भी बन रहे हैं।